आजकल इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Ultraviolette X47 ने काफी ध्यान खींचा है। यह बाइक सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं है, बल्कि पावरफुल और स्मार्ट फीचर्स से भरपूर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिर्फ एक चार्ज में 323 कि.मी. तक चल सकती है, जिससे लंबी राइड भी आसान हो जाती है।
बाइक का डिज़ाइन ऐसा है कि लोग इसे देखकर इंजन वाली बाइक समझते हैं, लेकिन यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक है। इसमें आपको कार जैसी स्मार्ट TFT स्क्रीन, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑडोमीटर और राइड मोड्स मिलते हैं। फ्रंट और रियर LED लाइट्स, हज़ार्ड लाइट और इंडिकेटर इसे और आकर्षक बनाते हैं।
Ultraviolette X47
डिज़ाइन और फीचर्स
X47 की डिजाइन और फीचर्स इसे बाकी इलेक्ट्रिक बाइक्स से अलग बनाते हैं। इसमें USD फोर्क फ्रंट और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन है, जिससे राइड स्मूथ रहती है। फ्रंट और रियर में अलॉय व्हील्स और ड्यूल चैनल ABS है। बाइक का मोटर 610 Nm टॉर्क पैदा करता है, जिससे तेज और स्मूथ राइड मिलती है।

बैटरी पार्ट ऐसा डिज़ाइन किया गया है कि इसे देखकर कोई नहीं पहचान पाएगा कि यह इंजन नहीं बल्कि बैटरी है। बाइक में ग्लाइड, कॉम्बैट और ब्लास्टिक स्पीड मोड्स हैं, जो 85 km/h से लेकर 145 km/h तक की रेंज देते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Ultraviolette X47 में आपको फ्री चार्जर मिलता है, जिससे घर पर आसानी से चार्ज कर सकते हैं। टॉप मॉडल में ऑनबोर्डिंग चार्जर है, जिसमें केवल प्लग लगाना है और चार्ज हो जाती है। एक चार्ज में 323 कि.मी. चलने की क्षमता इसे लंबी राइड के लिए परफेक्ट बनाती है। बिजली खर्च केवल ₹70–₹80 आता है, जो बेहद किफायती है।
सर्विस और वारंटी
अल्ट्रावायलेट X47 में फर्स्ट सर्विस 1,000 km और सेकंड 5,000 km पर फ्री होती है। वारंटी 1 लाख कि.मी. या 5 साल की है, और इसे 8 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें TPMS, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और स्मार्ट कैमरा सिस्टम जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं।
वेरिएंट, प्राइस और ऑफर्स

- वेरिएंट: ओरिजिनल, ओरिजिनल प्लस, क्रॉसओवर रिकॉन, क्रॉसओवर रिकॉन प्लस
- Base Model एक्स-शोरूम प्राइस: ₹2,74,000
- ऑन-रोड प्राइस (पटना, बिहार): ₹2,96,000
- कंपनी डिस्काउंट: ₹25,000
- बुकिंग चार्ज: ₹10,000
- टॉप मॉडल ऑन-रोड प्राइस: ₹4,76,000
फाइनेंस ऑप्शन भी उपलब्ध है। डाउन पेमेंट ₹60,000–₹80,000 से शुरू होता है और ज्यादा स्कोर होने पर ₹1,20,000 तक जा सकता है।
Ultraviolette X47 शोरूम और बुकिंग
यदि आप इसे लेना चाहते हैं, तो पटना के यूवी स्पेस स्टेशन, फर्स्ट फ्लोर, रूम नं. 102, शक्ति टावर, फतुआ मार्ग, महावीर नगर, पटना पर जा सकते हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। इसमें दी गई प्राइसिंग, ऑफर और डिस्काउंट समय और राज्य के अनुसार बदल सकते हैं। बाइक के फीचर्स, वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन निर्माता के अनुसार बदल सकते हैं। खरीदने से पहले हमेशा आधिकारिक शोरूम या वेबसाइट से सही जानकारी अवश्य लें। आर्टिकल में दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की खरीददारी का अधिकार या गारंटी नहीं देती।
Also Read
2026 की नई क्लासिक बाइक: Tata Classic 110 क्यों है हर राइडर की पहली पसंद
सिर्फ ₹400 में Apache 160 4V घर ले जाओ, EMI सुनकर यकीन नहीं होगा!
